बागपत, फरवरी 22 -- दाहा। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लिए 12 लाख रुपये वापस मांगने पर पीड़ित युवक को झूठे केस में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर दोघट थाने पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गढ़ी कांगरान गांव निवासी मोनू शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा ने एसपी बागपत को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसका 26 अक्टूबर वर्ष 2018 को रेलवे ग्रुप डी का पेपर था। जिसकी वह तैयारी कर रहा था। उसके गांव के ही रहने वाले जयकुमार ने उसे कान्हड़ गांव के रहने वाले यूपी पुलिस के जवान से मिलवाया। जवान की तैनाती बिजनौर में चल रही है। आरोप लगाया कि अंसल व गौरव ने उससे कहा कि रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। उन्होंने उससे नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये मांगे। कहा कि तुम्हे ज्वाइनिंग ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.