हाथरस, अप्रैल 22 -- सहपऊ। गांव गुतहरा निवासी सुशीला देवी पत्नी विजय पाल शाह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र रजत शाह की रेलवे में नौकरी लगवाने लिए गांव के एक व्य​क्ति ने अपने परिचित से वार्ता कराई थी। उसने नौकरी लगवाने के ​​लिए दो लाख रु की मांग की थी। उसने उससे एक लाख मांगे थे । उसने उसे चालीस हजार रूपए नगद एवं उसकी पत्नी के बैंक के खाते से 62 हजार रूपए फोन पे से डाल दिए ​थे। उन्होंने उसके पुत्र की ना तो नौकरी ही लगवाई और ना ही अब वह रूपए वापस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.85 लाख की ठगी उसके साथ ही वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- फैक्टरी में साझेदारी का झांसा देकर धोखाधड़ी यह भी पढ़ें- विदेश भेजन...