नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला कॉल सेंटर का भंडाफोड़
गुड़गांव, जून 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एक शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी में शिक्षक की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का साइबर थाना पश्चिम पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने सेक्टर-57 में गुरुवार देर रात छापेमारी करते हुए कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर किया। आरोपी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर देशभर के बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी आईडी कार्ड के साथ ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाली कॉलिंग स्क्रिप्ट भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रविश कुमार, अंकित कुमार, गोलू कुमार, रविकांत, टुनर कुमार और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। सभी निवासी गांव जमुनावन जिला नवादा (बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.