आगरा, जून 15 -- कोतवाली के गांव नगला वीरसहाय के युवक ने नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि एटा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने सरकारी नौकरी के नाम पर पांच युवकों से छह लाख 70 हजार रुपए लिए। नौकरी नहीं लगने की स्थिति में जब रूपए मांगे गए तो आरोपी पैसे वापस नहीं कर रहा है। नगला वीरसहाय के रहने वाले श्रीकृष्ण ने दी शिकायत में कहा है कि दिसंबर 2024 में एटा का रहने वाला व्यक्ति मिला। उसने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे व चार अन्य युवकों बॉबी, विजय निवासी नगला वीरसहाय, अर्जुन निवासी और गांव बनूपुर के रहने वाले अतुल से नौकरी लगवाने का वायदा कर छह लाख 70 हजार रुपए दो किश्तों में लिए। इनमें से चार लाख 80 हजार रुपए ऑनलाइन स्थानांतरित किए। जब नौकरी नहीं लगी तो इन पांचों ने आरोपी से धनराशि वाप...