फरीदाबाद, मार्च 13 -- पलवल, संवाददाता। चार युवकों को जिला कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार, डूंगरवास (बमारियाका) गांव निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे देवेंद्र की पहचान हुडा सेक्टर-दो निवासी रामकेश शर्मा से थी। जून 2023 में रामकेश ने ओमप्रकाश को बताया कि वह पलवल और फरीदाबाद जिला न्यायालयों में प्रोसेस सर्वर (प्यादा) के पदों पर चार बेरोजगार युवकों को नौकरी लगवा सकता है। आरोपी ने प्रत्येक युवक से पांच लाख रुपये की मांग की। इस पर ओमप्रकाश के बेटे देवेंद्र के अलावा अमित, अंकित और नरसिंह चौहान भी नौकरी के लिए पैसे देने को तैयार हो गए। रामकेश ने पहले 4 लाख 20 हजार रुपये फोन-पे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.