मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- चार साल पहले शादी का रिश्ता तय हो गया। जब रिश्ता तय हुआ उस समय युवक बेरोजगार था। लेकिन बाद में उसकी सेना में नौकरी लग गई। नौकरी लगी तो युवक और उसके घरवालों ने 30 लाख रुपये में शादी करने की मांग रख दी। पहले से शादी 10 लाख रुपये में तय हुई थी। दहेज की अड़चन पैदा हुई और युवक-युवती के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद से नाराज होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। मामला भोगांव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिवन्नपुर चौधरी से जुड़ा है। यहां की निवासी 19 वर्षीय पायल पुत्री राजेश की शादी चार साल पहले विकास निवासी अमृतपुर थाना जैथरा जनपद एटा के साथ तय हो गई थी। उस समय विकास बेरोजगार था। 10 लाख रुपये में शादी तय हुई। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.