पटना, दिसम्बर 25 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ से अधिक नौकरी और रोजगार सृजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। श्री कुशवाहा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री ने पहली बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने से संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन का कार्य करेगी। साथ ही, नीतीश सरकार ने नौ पुराने चीनी मिलों के पुनरुद्धार और 25 नई चीनी मिलों को चरणबद्ध तरीके से स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, साथ ही किसानों को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.