पटना, दिसम्बर 29 -- बिहार के सरकारी भर्तियों में संविदा कर्मचारियों को मिल रहे अतिरिक्त अंकों के विशेष प्रावधान के विरोध में सोमवार को अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता सौरभ ने कहा कि संविदा कर्मियों को भर्ती परीक्षाओं में अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंकों का विशेष लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को एक साल में पांच प्रतिशत और पांच साल में 25 प्रतिशत यानी लगभग 133 अंकों का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि यह पहले इंजीनियरिंग विभाग की सारी भर्ती परीक्षा में लागू किया गया और अब बीपीएससी, बीएसससी सहित अन्य में भी लागू कर बहाली की जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इसके कारण नए और योग्य अभ्यर्थी मेरिट सूची में पीछे रह जाते हैं। इस नियम को खत्म करने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.