हापुड़, जून 16 -- गांव असौड़ा अमन कॉलोनी निवासी शेरूद्दीन ने जिलाधिकारी, लेबर कमिश्नर एवं उप मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नौकरी में बहाल एवं रूका वेतन दिलवाने की मांग उठाई है। भेजे पत्र में शेरूद्दीन ने बताया कि वह आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में सन् 2021 से जिला अस्पताल हापुड़ में कार्यरत था। 2021 से अब तक उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई। 21 जनवरी 2026 को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जिला अस्पताल में आगमन पर उन्होंने ज्ञापन सौंपना चाहा, लेकिन ज्ञापन नहीं सौंपने दिया। उन्हें शांतिभंग में बंद कराया गया। अब उन्हें बिना नोटिस दिए ही जिला अस्पताल में नौकरी से निकल दिया गया है, जोकि शासन की गाइडलाइन के नियमविरूद्ध है। यह भी पढ़ें- बीसीपीएम को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, शिकायत उन्हें फरवरी 2026 से लेकर अब तक वेतन नहीं मिला है। जिससे उन...