मेरठ, मई 1 -- प्रदेश के विकास की नई जीवन रेखा कहे जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों, विशेषकर नौकरी-पेशा वर्ग के लिए यात्रा को बेहद सुगम बना दिया है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मेरठ और अमरोहा के बीच लगने वाले समय में भारी कमी आई है। ऐसे में लोगों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे ने दूरियां घटा दी हैं। मेरठ से अमरोहा का सफर अब मात्र 55 मिनट में तय हो रहा है। रोजाना अप-डाउन करने वाले नौकरी-पेशा वाले लोगों का कहना है कि पहले मेरठ से अमरोहा जाने में यात्रियों को औसतन एक घंटा 40 मिनट का समय लगता था। ट्रैफिक जाम और खराब सड़कों के कारण यह सफर थकाऊ होता था, गुरुवार से अब गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से यह दूरी मात्र 55 मिनट में तय की जा रही है। ​रोजाना अप-डाउन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह एक्सप्रेसवे किसी वर...