नौकरी पेशा युवती के साथ ऑटो में की गई छेड़छाड़
बागपत, मार्च 1 -- क्षेत्र के लहचौडा गांव की नौकरी पेशा युवती के साथ ऑटो में एक युवक ने रटौल के पास छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की। पिटाई करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लहचौडा गांव की एक युवती ट्रानिका सिटी की कंपनी में नौकरी करती है। वह घर से रोजाना ऑटो से ट्रोनिका सिटी आती-जाती है। गत दिवस शाम के समय वह ड्यूटी समाप्त होने पर कंपनी से ऑटो में सवार होकर वापस लौट रही थी। जैसे ही ऑटो रटौल के पास पहुंचा, तो उसमें बैठा युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया, तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा और मारपीट का प्रयास किया। ऑटो में सवार यात्रियों ने उसे बचाया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया युवती कि शिकायत पर आरोपी युवक अनस के खिलाफ मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.