सुल्तानपुर, जुलाई 2 -- सुलतानपुर,संवाददाता। अध्यापक पात्रता परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित की गई। दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर दो पालियों में हुई। इस परीक्षा में गुरुजी भी अभ्यर्थी बने। परीक्षा में जोनल,सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पहली पाली में 90.86 प्रतिशत और दूसरी पाली में 90.61 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पहली पाली में 9.14 प्रतिशत और दूसरी पाली में 9.39 प्रतिशत अभ्यर्थियों अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 3600 व दूसरी पाली में 3600अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। टीईटी परीक्षा को लेकर मुस्तैद रहे डीएम व एसपी: डीएम इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को आठ केन्द्रों पर टीईटी परीक्षा दो पालियों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में न...