गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेपाल का रहने वाला 33 वर्षीय सरोज थापा गांव चकरपुर में परिवार के साथ किराये के कमरे में रहता था। वह कुकिंग का काम करता था। दो महीने से नौकरी नहीं मिलने की वजह से परेशान चल रहा था। रविवार सुबह सरोज थापा ने घर के बाथरूम में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई राजबाला ने बताया कि परिजनों के मुताबिक काम नहीं मिलने की वजह से युवक परेशान था। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.