फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद (जहानगंज), संवाददाता। मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मफलर से उसका शव पेड़ पर झूलता पाया गया इससे इलाके में सनसनी फैल गयी। उसने बीएड के साथ बीटीसी कर रखा था। सरकारी नौकरी न मिलने से वह तनाव में था। नगला तरा गांव निवासी 27 वर्षीय सिकंदर सोमवार की रात अपने घर से बगैर बताये चला गया। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। मंगलवार की सुबह 6 बजे के बाद खेत पर काम करने को गए ग्रामीणों ने सिकंदर का शव उसके घर से 500 मीटर दूरी पर एक खेत में आम के पेड़ पर मफलर से फांसी के फंदे पर झूलता देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। पिता अशोक, भाई मिथुन, मां मीरादेवी के अलावा परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गये। सिकंदर का शव देखकर बिलख पड़े। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। पिता अशोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.