प्रयागराज, अप्रैल 8 -- हनुमानगंज। सरायइनायत के बगईखुर्द गांव निवासी राम पूजन और उसकी बहन राधिका देवी से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने चार लाख रुपये ले लिए। दोनों को जब ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया ठगी करने वाला व्यक्ति दूर का रिश्तेदार है। उसने चार साल पहले स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपए लिए थे। काम नहीं होने पर जब पैसा वापस मांगने लगे तो वह हीलाहवाली करने लगा, और अब धमकी दे रहा है। थककर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.