नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पीयूष श्रीवास्तव। प्रयागराज। रेलवे में भर्ती की जिम्मेदारी संभालने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड में ही कर्मचारियों के करीब 22.5 प्रतिशत पद खाली हैं। आरआरबी प्रयागराज में स्वीकृत 681 पदों के सापेक्ष 606 कर्मचारी ही तैनात हैं। यहां 75 पद रिक्त हैं। वहीं उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 36,196 स्वीकृत पदों में करीब 20 प्रतिशत पद खाली हैं। झांसी मंडल में करीब 19 प्रतिशत और आगरा मंडल में 12 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त हैं। रेलवे में लगातार नई भर्ती प्रक्रिया चलने के बावजूद भर्ती बोर्ड में कर्मचारियों की कमी का असर कामकाज पर पड़ने का मुद्दा कर्मचारी संगठनों ने उठाया है। आरआरबी में कर्मचारियों की कमी के बीच भर्ती परीक्षाओं से लेकर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े काम किए जा रहे हैं। नॉर्थ सें...