गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। शहर के कैथवलिया वार्ड संख्या सात की रहने वाली एक युवती सहित करीब 15 लोगों से बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। घटना के बाद पीड़ित युवती ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कैथवलिया वार्ड संख्या सात निवासी स्नेहा श्री गौतम की सहेली प्रियंका राय का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान प्रियंका राय के पति करण सिंह भी अक्सर वहां आते-जाते थे। करण सिंह खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताता था। इसी दौरान बातचीत के क्रम में उसने स्नेहा श्री गौतम को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने बताया कि विभाग में 25 पद खाली हैं और वह स्नेहा श्री गौतम समेत अन्य लोगों को नौकरी दिला सकता है। आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.