कानपुर, फरवरी 24 -- चकेरी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि नौकरी देने के नाम पर उनसे दस्तावेज और सात सौ रुपये ठग लिए। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। नौबस्ता के सागरपुरी दुर्गा चौराहा निवासी पूजा शुक्ला के अनुसार कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें जॉब की बात लिखी थी। पीड़िता ने विज्ञापन में दिए गए नम्बर पर सम्पर्क किया। ज़िस पर उन्हें मंगला विहार द्वितीय स्थित अभिनव हॉस्पिटल के पास बुलाया। जहां पर उनसे दस्तावेज समेत रजिस्ट्रेशन के लिए सात सौ रुपये लिए गए। जिसके बाद पीड़िता को बताया गया कि पहले तीन दिन की ट्रेनिंग होगी। उसके बाद काम पर रखा जाएगा। पीड़िता ने बताया कि वह पहले दिन ट्रेनिंग पर गई। जहां उन्हें पता चला कि संचालक आनंद कुमार नौकरी के विज्ञापन प्रसारित कर लोगों से इसी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.