नौकरी दिलाने को हड़पे 10.5 लाख, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- वन रक्षक पद की परीक्षा देने वाले युवक को नौकरी दिलाने के बहाने एक व्यक्ति ने उससे 10.50 लाख रुपये हड़प लिया। बाद में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। सच्चाई सामने आने पर वह दूसरे विभाग में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए डेढ़ लाख रुपये और मांगने लगा। पीड़ित के थाने में शिकायत करने पर दोनों पक्ष में पंचायत चलती रही। रानीगंज के सराय सुल्तानी निवासी सुनील कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन रक्षक पद के लिए परीक्षा दी थी। वह परीक्षा उत्तीर्ण हो गया तो करीब के ही फतेहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसे नौकरी दिलाने का वायदा कर उससे साढ़े 10 लाख रुपये ले लिया। कुछ दिन बाद उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। ज्वाइनिंग के समय उसे नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई तो वह शिकायत करने लगा। इस पर आरोपी दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.