बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- जनपद में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाजों ने युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे बैंक खाते खुलवाए और उनके माध्यम से संदिग्ध लेनदेन किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी भोलेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2025 में उसे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें खुद को मारुति सुजुकी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे व्हाट्सऐप पर ऑफर लेटर भेजकर इंटरव्यू के लिए कहा गया। आरोप है कि बाद में अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर उससे तीन अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए गए। इसके बाद उससे एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड की जानकारी लेकर कोरियर के माध्यम से मंगवा लिए गए। पीड़ि...