आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरापुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 7.61 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसे शिब्ली इंटर कालेज में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर गांव निवासी अमित गोंड ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात अचलपार कोढ़वा गांव निवासी केदार यादव के माध्यम से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को प्रधानाध्यापक बताते हुए शिक्षा विभाग में अच्छी पकड़ होने का दावा किया और शिब्ली इंटर कॉलेज में लिपिक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में कुल सात लाख 61 हजार रुपये उससे लिए। इसमें 5 लाख 24 हजार रुपये उसने आरोपी क...