शाहजहांपुर, मार्च 25 -- पुवायां। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। नगर के मोहल्ला हरदयाल कूचा राजा मार्केट निवासी रामचंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, बंडा क्षेत्र का एक व्यक्ति उनसे मिला और उनके इंटर पास बेटे आदेश कुमार को एक स्कूल में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने इस काम के लिए 65 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपी ने रकम लौटाने के बजाय और पैसे की मांग करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.