रांची, मार्च 22 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के शिव नगर झिरी निवासी दानेश्वर कुमार नायक पर नौकरी दिलाने के नाम पर 43 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रविवार को भुक्तभोगी सुनील साहू, ग्राम कादे टटरा थाना राजपुर जिला चतरा ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज मामले के अनुसार आरोपी ने झारखंड सचिवालय के प्रशाखा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सुनील साहू और रंजीत कुमार यादव से कुल 43 लाख रुपये वसूल लिए। यह राशि 21 मार्च 2024 से लेकर 4 अक्तूबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में ली गई। बताया गया कि आरोपी का स्थायी पता नयाटांड़ वार्ड संख्या 7, गोसाई बलिया, बड़कागांव (हजारीबाग) है। मामले को लेकर थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.