हरदोई, जुलाई 15 -- सवायजपुर। ग्राम गदरिया निवासी अशोक कुमार पुत्र जगरूप सिंह की तहरीर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 40 हजार रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 14 फरवरी 2026 को सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम गुराई निवासी वेदप्रकाश वर्मा ने बैंक में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे 40 हजार रुपये लिए। आरोप है कि आरोपी ने सिक्योरिटी के नाम पर 20 हजार रुपये ऑनलाइन तथा 20 हजार रुपये नकद वसूल किए। ऑनलाइन रकम आरोपी के सहयोगी अविनाश कुमार पुत्र शिव बहादुर के क्यूआर कोड पर ट्रांसफर कराई गई। पीड़ित का कहना है कि उसके पास ऑनलाइन लेन-देन का विवरण, स्क्रीनशॉट तथा बातचीत की रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। उसने पुलिस से रकम...