नौकरी दिलाने के नाम पर 4.90 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर 4.90 लाख रुपये की ठगी करने और कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देने के मामले में वांछित आरोपी को आसपुर देवसरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार पुत्र फूलचंद्र निवासी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जितेंद्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह और मंजेश कुमार ने एफसीआई फतेहपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 4.90 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उसे कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर उपलब्ध कराया गया। नौकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी。
ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला मामले में आसपुर देवसरा थाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.