प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा पुलिस ने एफसीआई फतेहपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से चार लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित को भरोसे में लेकर नकद और चेक ट्रांसफर के माध्यम से रकम ऐंठी थी। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पहले रुपये वसूले फिर ट्रेनिंग के बहाने उसे तीन दिन तक फतेहपुर में रोके रखा। खर्च भी उसी से कराया। बाद में जब युवक को ठगी का एहसास हुआ और उसने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई मामले में थाना आसपुर देवसरा में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी जितेन्द्र प्रत...