बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के नगर थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर कुशीनगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुल चार लाख 60 हजार रुपया ले लिया। साथ ही बताया कि डाक के माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर घर पर जाएगा। काफी इंतजार के बाद भी जब ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया तो इसकी शिकायत की गई। इस पर आरोपी भड़क गया और धमकी दी। प्रकरण में कोर्ट ने नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। नगर थानाक्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी अजय ने शिकायती पत्र में बताया है कि नौकरी की तलाश के दौरान उनके संपर्क में कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थानांतर्गत नानू मुडेरा...