आजमगढ़, सितम्बर 4 -- आजमगढ़। शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज, धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में जहानागंज थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। बड़ौरा बुजुर्ग गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र चुन्नीलाल ने इस मामले में तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी राजेश यादव ने वर्ष 2018 से शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे और उनके चाचा से अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से करीब 22 लाख रुपये लिए। इसके अलावा 10 लाख रुपये नकद भी दिए गए। आरोपी ने एक नियुक्ति पत्र भी दिया। बाद में 18 जुलाई 2024 को उच्च शिक्षा निदेशालय के सचिव के नाम से एक और नियुक्ति पत्र मिला। जांच कराने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला।

ह...