बागपत, मार्च 10 -- बड़ौत। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। न्यायालय के आदेश पर रमाला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। रमाला क्षेत्र ककड़ीपुर निवासी विकास कुमार पुत्र सोमपाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पहचान गांव कुड़ी थाना छपरौली निवासी प्रमोद कुमार से हुई थी। आरोप है कि प्रमोद कुमार ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और कहा कि इसके लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पीड़ित के अनुसार उसने विश्वास में आकर पहले एक लाख रुपये दे दिए। बाद में आरोपी ने अलग-अलग बहानों से और पैसे मांग लिए। इस तरह उससे कुल 3 लाख 66 हजार रुपये ले लिए गए। आरोप है कि आरोपी ने नौकरी के नाम पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.