बिजनौर, फरवरी 17 -- गांव खानपुर निवासी अंकित कुमार को बीडीओ व वन विभाग में नौकरी दिलाने के झांसा देकर कुछ लोगों ने करीब 17 लाख रुपये ठग लिए। पहले तो पीड़ित लिस्ट में नाम आने का इंतजार करता रहा, लेकिन जब फाइनल लिस्ट में भी नाम नहीं आया तो युवक को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने बहानेबाजी बनानी शुरू कर दी, अब पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। गांव खानपुर निवासी पीड़ित अंकित कुमार पुत्र विनोद कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कि जून 2023 में ग्राम बसंतपुर मंडय्यों निवासी लोकनाथ पुत्र हेमराज, रूपेंद्र व ग्राम नलपुरा निवासी पिंटू पुत्र पप्पू ने उससे संपर्क किया। बताया कि तीनों लोगों ने उसे ब्लाक कार्यालय और वन विभाग में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.