वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से करीब 15 लाख रुपये के गहने ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रेमचंदनगर कॉलोनी निवासी प्रजा राव ने आरोप लगाया है कि उसके सामने वाले फ्लैट में रहने वाली अंजना दुबे उर्फ अंजना मिश्रा ने उससे नजदीकी बढ़ाकर भरोसा जीत लिया। अंजना ने अपने उच्च संपर्कों का हवाला देते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले 10 लाख रुपये की मांग की। रकम न होने पर गहने गिरवी रखकर पैसे की व्यवस्था कराने का झांसा दिया। 18 जून 2025 को अंजना पति जितेंद्र कुमार के साथ पीड़िता के फ्लैट पर आई और बातचीत के दौरान सोने-चांदी के करीब 15 लाख रुपये के गहने ले लिये। कई महीने बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही गहने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.