प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 23 -- बाघराय थाना क्षेत्र के सुभाष चन्द्र पटेल पुत्र पन्ना लाल ने एसपी को तहरीर दी। बताया कि कुछ लोग उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 11 लाख 50 हजार रुपये लिए। पैसे का लेनदेन 30 दिसम्बर 2024 से पांच मार्च 2025 तक हुआ। शिक्षा मंत्रालय में लिपिक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए और उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। उसके बताए जगह पर गया तो पता चला कि ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह बोला कि नोएडा में प्लाट है उसे बेचकर पैसे देगा। वादा किए कई महीने हो गए लेकिन न तो उसने पैसे वापस किए न ही फोन उठा रहा है। पैसे नहीं देने की धमकी देते हुए कह रहा है जो करना हो कर लो। एसपी के आदेश पर पीड़ित सुभाष चन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने गौरव पाण्डेय, दिग्विजय नाथ पाण्डेय निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.