नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी का आरोपी जैनामोड़ से गिरफ्तार
बोकारो, मई 18 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को बोकारो जिले के जैनामोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बागमुंडी थाना क्षेत्र के रायडीह निवासी 54 वर्षीय रंजीत कुमार प्रमाणिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सिलाडीह थाना में आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 47/2026 दर्ज है। सिलाडीह थाना के सब इंस्पेक्टर प्रवीर कुमार दास ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बोकारो जिले के जैनामोड़ में किराये का मकान लेकर पिछले कई महीनों से रह रहा है। यह भी पढ़ें- जैनामोड़ से ठगी के आरोपी को बंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.