श्रावस्ती, मार्च 22 -- श्रावस्ती। सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली भिनगा लक्ष्मनपुर बाजार निवासी सावित्री देवी ने बताया कि बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र स्थित परसापुरैया खजुरिया गांव निवासी अशोक कुमार ने उनके बेटे ओम प्रकाश को सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने को कहा और इसके एवज में रुपयों की मांग की। महिला ने विश्वास कर कई किस्तों में अशोक को 10 लाख 25 हजार रुपये दे दिए। लेकिन बेटे को नौकरी नहीं मिली। महिला ने पैसा वापस मांगा। इस पर अशोक कुमार ने धमकी देते हुए महिला को भगा दिया। महिला की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन...