महाराजगंज, जनवरी 28 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के ग्राम ओबरी निवासी एक शख्स ने गांव के एक दंपत्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम ओबरी निवासी मनीष कुमार ने बताया है कि उसके गांव के एक दंपत्ति ने एक वर्ष पहले उससे एक लाख 30 हजार रुपए नौकरी दिलाने के एवज में लिया था। एक वर्ष बीत जाने के बाद इन लोगों ने नौकरी नहीं दिलाई। रकम वापस मांगने पर हीलाहवाली किया जा रहा है। मनीष का आरोप है कि उसके द्वारा रकम की मांग की जा रही है तो उल्टे ही एसएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विजय कुमार और रीना निवासी ग्राम ओबरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.