नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
रांची, मई 9 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारी अजय सेठ पर नौकरी लगवाने के नाम पर दर्जनों युवक-युवतियों से लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगा है। बताया गया कि आरोपी ने नकद के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी रुपये लिए हैं। आजसू के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि आरोपी दिल्ली से अधिकारियों के नाम पर फोन आने और नौकरी पक्की कराने का झांसा देता था। उन्होंने बताया कि रुपये लेते और नौकरी का भरोसा दिलाते हुए आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी संलिप्तता स्वीकार कर रहा है। बता दें कि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। यह भी पढ़ें- फर्जी ज्वाइन लैटर थमाकर नौकरी के नाम पर ठगे 4.10 लाख उन्होंने कहा कि कई पीड़ित डर के कारण सामने नहीं आ रहे हैं, जबकि कुछ युवाओं ने इस मामले में आवाज उठाई है। राजकिशोर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.