नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी को दबोचा
बिजनौर, जुलाई 23 -- नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मामले में ब्रजवीर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गांव शेरपुर अभी थाना नांगल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि उनके पुत्र और उसके दोस्त को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखन कुंतल पुत्र रूपराम निवासी ग्राम नंगला दाबदा थाना मोगार्रा जनपद मथुरा ने 30 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने फर्जी एडमिट कार्ड, फर्जी परीक्षा तथा फर्जी पोस्टिंग तक कराई। पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लाखन कुंतल के खिलाफ थाना हल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.