संवाददाता, जुलाई 25 -- Rape in Guest House : उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दलित युवती से गेस्ट हाउस में रेप करने के आरोप में राइस मिल एसोसिएशन के एक पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद सीओ ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। पीलीभीत की रहने वाली एक दलित युवती का आरोप है कि कस्बे के रहने वाले राइस मिलर ने उससे फोन पर बातचीत कर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बुलाया। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने पास बुलाने का दबाव बनाने लगा। इस मामले में बुधवार को युवती ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थ...