अमरोहा, जुलाई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर के बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह में शामिल आरोपी रोहन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रतिबिंब पोर्टल पर प्रदर्शित संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान पुलिस ने ये कामयाबी हासिल की। यह भी पढ़ें- Noida News: नामी कंपनियों में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों को ठगने वाले दबोचे गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहन यादव पुत्र जय प्रकाश निवासी कुंदन नगर लाइनपार थाना मझौला जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक ये गिरोह प्रतिष्ठित जॉब वेबसाइटों से नौकरी तलाशने वाले लोगों का डाटा अवैध रूप से हासिल करता था। इसके बाद खुद को संबंधित कंपनियों का...