गोरखपुर, मई 21 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर पांच तिघरा गांव निवासी एक बेरोजगार युवक से न्यायालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विजय पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात पीपीगंज निवासी अमित रंजन से हुई थी। अमित ने उनकी पहचान कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के अंधारीबाग निवासी संतोष कुमार गौतम से कराई। आरोपी ने खुद को न्यायालय में सरकारी नौकरी लगवाने में प्रभावशाली बताते हुए भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- रेलवे कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे आरोप है कि संतोष कुमार गौतम ने नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रुपये लिए। पीड़ित के अनुसार दिसं...