नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी
फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 63 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।आर्य नगर निवासी सपना कौशिक ने साइबर थाना में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले दिल्ली मेट्रो में नौकरी के लिए आवेदन किया था।आवेदन के दो दिन बाद 14 सितंबर 2025 को भवानी सिंह नामक युवक का फोन आया, जिसने खुद को दिल्ली मेट्रो भवन कार्यालय का अधिकारी बताया। आरोपी ने स्टोर कीपर सुपरवाइजर पद पर चयन होने की बात कहकर दस्तावेज मंगवाए। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया। आरोपी ने प्रक्रिया शुल्क के नाम पर पहले डेढ़ लाख रुपये की मांग की, बाद में 50 हजार रुपये में बात तय हुई। पीड़िता ने 15 सितंबर को 50 हजार रुपये बैंक खाते में जमा कराए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.