रामपुर, सितम्बर 4 -- रामपुर। परिवहन विभाग के डीएल प्रोजेक्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने और बाद में नौकरी से निकालने का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाने में जन्मेजय शर्मा की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रामपुर निवासी जन्मेजय शर्मा का चयन परिवहन विभाग के डीएल प्रोजेक्ट के संचालन के लिए सिल्वर टच कंपनी में हुआ था। आरोप है कि कंपनी में रखने के लिए अंकित चौधरी ने प्रोजेक्ट मैनेजर दुष्यंत सिंह और श्याम मोहन अग्निहोत्री की मध्यस्थता में रामपुर संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर उससे पांच लाख रुपये नकद लिए। आरोप है कि यह रकम दुष्यंत सिंह और श्याम मोहन अग्निहोत्री तक पहुंचाई गई। यह भी पढ़ें- नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट बाद में मुरादाबाद परिवहन कार्यालय में डेटा...