गोरखपुर, अप्रैल 4 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के सीहापार निवासी शिवराज पाटिल ने झंगहा क्षेत्र के मंझरिया गांव के रहने वाले पवन चौहान पर मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मंझरिया में उनके रिश्तेदारी है। वहीं बगल में आरोपी पवन भी रहता है। शिवराज ने बताया की वह बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी आरोपी से मुलाकात हुई। उसने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, उसकी बातों में आकर 3.65 लाख रुपये खाते में भेज दिए और एक लाख गुगल पे किया। आरोपी ने नौकरी ज्वाइन करने के लिए दुबई भेजा दिया। वहां जाकर पता चला की वहां ऐसी कोई कंपनी नहीं है। जिसके बाद मामले की कस्टम विभाग मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.