महाराजगंज, फरवरी 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहियां बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी विद्यासागर प्रजापति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बलिया जनपद के गोनिया छपरा निवासी एक शख्स ने स्वयं को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड मथुरा में कार्यरत बताते हुए उसे कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने कहा कि उसका बड़ा भाई भी उक्त कंपनी में अधिकारी है और वह इंजीनियर के पद पर नियुक्ति दिलवा सकता है। इसके एवज में डेढ़ लाख रुपये खर्च होने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने पहले फार्म भरने के नाम पर एक हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से मंगाए। इसके बाद अलग-अलग किश्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.