वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी, संवाद। नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉड करने वाला बीएचयू कर्मचारी दिनेश कुमार शुक्रवार को चितईपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आईआईटी के बायो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में जूनियर लैब अटेंडेंट करौंदी चौराहे पर दबोचा गया। धोखाधड़ी में उसकी पत्नी भी आरोपी है। सराय डंगरी कला गांव के अनिल पटेल ने दंपति पर 20 लाख 50 हजार रुपये का चूना लगाने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दो अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चितईपुर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने बताया कि करीब दो साल पहले अनिल पटेल के भाई अजीत पटेल और भाभी प्रीति को बीएचयू में नौकरी दिलाने के नाम पर सुसुवाही निवासी बीएचयू कर्मचारी दिनेश कुमार ने 20 लाख 50 हजार रुपये लिये थे। उसने उन्हें कूटरचित हस्ताक्षर वाला ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था। चूंकि वह आईआईट...