साहिबगंज, अप्रैल 2 -- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में एक धराया उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोमीन टोला में नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को शिकातय मिली थी कि शिक्षक की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि राधानगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सामेद मोमिन नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...