गोड्डा, मार्च 1 -- मेहरमा, एक संवाददाता: नौकरी के नाम पर जालसाजी कर पैसा ऐंठने के आरोपी थाना क्षेत्र के ग्राम बाजितपुर निवासी रितेश कुमार ठाकुर के घर माननीय न्यायालय से निर्गत कुर्की का तामिला, प्रति नियुक्त मजिस्ट्रेट अंचल अधिकारी मदन महली की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कांड के अनुसंधान कर्ता पुअनि राज किशोर शर्मा, सहायक अभियंता नफीस हैदर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि असम पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी द्वारा पैसे ऐंठने का आरोप है। अन्य आरोपियों में नसीम खान, हुस्न आरा बीवी, शहनाज बीबी, शेख शबनम भारती एवं जहां आरा बीवी के नाम शामिल हैं। एक अन्य अभियुक्त शेख अब्बास उर्फ इलियास इस मामले में बेल पर है। सभी महागामा थाना क्षेत्र के ग्राम मिल भंडारीडीह के निवासी हैं। इन सभी पर थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी सियाराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.