भागलपुर, अप्रैल 10 --  थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन पंचायत में इन दिनों नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों में प्रभाकर कुमार सिंह, दिवेश कुमार सिंह, मोनू सिंह सहित दर्जनों लोगों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर नौकरी दिलाने का झांसा दिया जा रहा है। पीड़ितों ने बताया कि कॉल करने वाला व्यक्ति खुद का नाम मनीष पासवान बताता है। पीड़ितों के अनुसार, अलग-अलग नंबरों से बार-बार कॉल कर प्रत्येक व्यक्ति से 760 रुपये की मांग की जा रही है। कॉल करने वाला यह दावा करता है कि कागजात तैयार कर ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में नौकरी लगवा दी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे न दें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...