नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश
नोएडा, जून 24 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी नामी कंपनियों में नौकरी और प्रशिक्षण दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। छह महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ा गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी अब तक 100 से अधिक युवकों से ठगी कर चुके हैं। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेक्टर-63 में छापेमारी कर गिरोह के पांच जालसाजों को पकड़ा। इनमें एटा निवासी आदित्य चौहान, दिल्ली निवासी सुमित कुमार, कानपुर निवासी सूरज गुप्ता, फिरोजाबाद निवासी रिषभ और सुल्तानपुर निवासी गौरव पाठक शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये जालसाज नौकरी की तलाश कर रहे युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.