भागलपुर, दिसम्बर 9 -- थाना क्षेत्र के अब्जूगंज निवासी मनीष कुमार साह ने अपने पुत्र को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया है कि मेरे बगलगीर ने मेरे पुत्र को रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर बात की। आरोपी ने मनीष कुमार साह से 16 लाख की मांग की। अब्जूगंज निवासी ने पैसे देने की बात आरोपी से कही। मनीष कुमार ने अपने बगलगीर को तीन लाख 85 हजार रुपये अपने पुत्री, पत्नी के समक्ष दे दिए। आरोपी ने कहा कि आपके पुत्र को कोई परीक्षा नहीं देना पड़ेगा, डायरेक्ट ट्रेनिंग करवाकर ज्वाइनिंग करवा देंगे। कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर पैसों की मांग की। उन्होंने आरोपी को बचे शेष पैसे दे दिए। आरोपी के खाते संख्या पर तीन लाख, 54 हजार, फिर आठ लाख 60 हजार 500 रुपये भेज दिए। आरोपी ने नौकरी के नाम पर फर्जी ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.